{"_id":"63260f66cac34c622e6c5460","slug":"ultrasound-to-be-done-at-civic-hospital-after-142-days-bhiwani-news-hsr642183193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला नागरिक अस्पताल में 142 दिन बाद कल से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला नागरिक अस्पताल में 142 दिन बाद कल से शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सेवा
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले 142 दिन से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू होने जा रही है। अल्ट्रासाउंड केंद्र में व्यवस्था सुधारने और सफाई करने में स्वास्थ्यकर्मी जुटे हुए हैं। सोमवार से अस्पताल में सेवा फिर से शुरू हो जाएगी, जिसके बाद मरीजों को निजी लैब में मोटी रकम देकर अल्ट्रासाउंड करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बवानीखेड़ा सामान्य के चिकित्सक डॉ. राज दिसोदिया ने अल्ट्रासाउंड केंद्र का कार्यभार संभाला है। शनिवार को उन्होंने अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीनों के फंक्शन की भी बारीकि से जांच की, ताकि मशीन में अगर कोई दिक्कत है तो उसे समय रहते दुरुस्त करवाया जा सकें।
उल्लेखनीय है कि जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कौशिक 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर ताला लगा दिया गया। इसकी वजह से मरीजों को जांच करवाने के लिए निजी अस्पताल में 500 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे। हालांकि गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड के लिए कुछ निजी केंद्रों से अनुबंध किया गया था, जिसमें निशुल्क जांच करवाई जा रही थी। अब लंबे समय बाद अल्ट्रासाउंड केंद्र फिर से शुरू होगा। जिससे काफी मरीजों को राहत मिलेगी। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना औसतन 150 से 180 अल्ट्रासाउंड होते थे।
--------
त्वचा रोग विशेषज्ञ का ओपीडी कक्ष कर रहे तैयार
जिला नागरिक अस्पताल में हाल ही में नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई हैं। इसमें त्वचा रोग विशेषज्ञ भी शामिल है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति अग्रवाल के लिए ओपीडी में कक्ष तैयार करवाया जा रहा है। जिसके लिए जीर्णोद्धार का कार्य जारी है। दो-तीन दिन में वे अब नए कक्ष में बैठकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। फिलहाल उनकी अन्य कक्ष में बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन
--------
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा दोबारा से शुरू होने जा रही है। इसके लिए डॉ. राज दिसोदिया को नियुक्ति किया है। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी सुविधा भी जारी है।
- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।