{"_id":"6213eacdbaf8a11a2535a2cf","slug":"ukraine-case-students-will-return-home-if-permission-for-online-examination-is-given-bhiwani-news-hsr6249102155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन मामला : ऑनलाइन परीक्षा की अनुमति मिली तो वतन लौटेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन मामला : ऑनलाइन परीक्षा की अनुमति मिली तो वतन लौटेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गई भिवानी की छात्रा नैना सिंह। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। यूक्रेन और रूस के बीच हुई तनाव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इसकी वजह से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए जिले से 20 से 25 विद्यार्थियों के अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारतीय दूतावास भी अलर्ट हो गया है, जो भी भारतीय अपने वतन लौटना चाह रहे हैं, उन्हें पिछले सप्ताह ही दूतावास ने संदेश भेजा था।
मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के अप्रैल में ऑफलाइन परीक्षा होनी है, जिसकी वजह से विद्यार्थियों को भारत लौटने में परेशानी हो रही है। ऐसे में दूतावास ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित मेडिकल यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करवाने के लिए पत्र लिखा है। अगर ऑनलाइन परीक्षा होती है तो भारतीय विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा और वे समय से वतन लौट सकेंगे।
जिले से 20 से 25 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए हुए है, जोकि यूक्रेन के मुख्य शहर पोलतावा, खारकिव, डॉल्फिन आदि में हैं। सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सविता घणघस ने बताया कि उनकी बेटी नैना सिंह पोलतावा शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उससे रोजाना चार से पांच बार वीडियो कॉल पर बातचीत हो जाती है। दूतावास द्वारा लिखे पत्र पर अगर मेडिकल यूनिवर्सिटी स्वीकृति दे देती है तो वह भी ऑनलाइन परीक्षा देगी। ऑनलाइन परीक्षा तो विद्यार्थी घर से भी दे सकते है। सविता घणघस ने बताया कि फिलहाल जिले के सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं और वे पढ़ाई कर रहे हैं। अभी तक कोई भी विद्यार्थी घर नहीं लौटा है। ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी तो सभी विद्यार्थी देश लौट सकेंगे। वहीं सभी परिजन अपने बच्चों से वीडियो कॉल पर हालात की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही उन्हें ध्यान रखने की नसीहत भी दे रहे हैं।