फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ukraine case: Internet facility closed if situation worsens in Kharkiv, lost contact with family

यूक्रेन मामला : खारकीव में बिगड़े हालात तो बंद की इंटरनेट सुविधा, परिजनों से टूटा संपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ukraine case: Internet facility closed if situation worsens in Kharkiv, lost contact with family
भिवानी जिले के गांव बुढेडा का निवासी शक्ति ग्रेवाल। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। यूक्रेन में लगातार ही स्थिति गंभीर होती जा रही है, जिसकी वजह से भारतीय मेडिकल स्टूडेंट और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है। जिले के 20 से 25 मेडिकल स्टूडेंट यूक्रेन के मुख्य शहर कीव, पोलतावा, खारकिव, डॉल्फिन आदि में हैं। मेडिकल स्टूडेंट को सुरक्षा की दृष्टि से बंकर और बेसमेंट में ठहराया गया है। शनिवार सुबह अचानक ही सरकार के निर्देशानुसार इंटरनेट सुविधा भी बंद हो गई है, इसकी वजह से विद्यार्थियों और परिजनों की बातचीत बंद हो गई है। परिजन बार-बार टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर रहे हैं। मगर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले के गांव लालावास निवासी मेडिकल स्टूडेंट मनीष रंगा यूक्रेन के शहर कीव, नैना सिंह पोलतावा, छोटूराम कॉलोनी निवासी केशव, स्नेहा, मुस्कान और उसके दिल्ली निवासी रिश्तेदार की बेटी खारकीव में है। केशव के पिता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि केशव शनिवार सुबह की अपने फ्लैट से स्नेहा और मुस्कान के पास उनके हॉस्टल के बंकर में गया है। खारकीव में शनिवार सुबह सात बजे ही इंटरनेट बंद हो गया, जिसकी वजह से उनकी बातचीत नहीं हो पाई है। केशव, स्नेहा और मुस्कान की शनिवार की फ्लाइट थी, मगर हालत बिगड़ने पर फ्लाइट रद्द हो चुकी है। सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सविता घणघस ने बताया कि उनकी बेटी नैना सिंह पोलतावा शहर में है। उनकी शनिवार रात में वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। उन्हें बंकर में ठहराया गया है।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर आए पांच कॉल
जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय के कमरा नंबर 105 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9817887242 और दूरभाष नंबर 01664-256033 व टोल फ्री नंबर 1950 जारी किया है। शनिवार को जिले से पांच बच्चों के परिजनों ने हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया है। मगर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। संबंधित अधिकारियों ने उनकी कॉल की जानकारी मुख्यालय भेज दी है। मगर अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है। इसकी वजह से परिजनों की चिंता कम नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मुख्यालय भेज दी है
रूस और यूक्रेन में गए स्टूडेंट की मदद के लिए जिला प्रशासन की ओर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। शनिवार को जिन परिजनों की कॉल आई है, उनकी जानकारी मुख्यालय पर भेज दी है।

-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, भिवानी।
भारतीय छात्र यूक्रेन से रोमानिया बॉर्डर और उसके बाद एयरलिफ्ट से पहुंचेंगे घर
ढिगाव मंडी। यूक्रेन में रूस की ओर से हो रहे हमले के बीच वहां फंसे भारतीय छात्र निकलकर भारत आने के प्रयासों में जुटे हैं। इन भारतीय छात्रों में भिवानी जिले के गांव बुढेड़ा का शक्ति ग्रेवाल भी शामिल है। ऐसे में भारतीय छात्रों का दल कीव और ओडिसा से रवाना होकर रोमानिया की सीमा से रोमानिया में दाखिल हो गया। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे शक्ति ग्रेवाल ने बताया कि हर तरफ रूस की सेना नजर आ रही है। लगातार धमाके हो रहे हैं। दल में शामिल छात्र काफी डरे और सहमे हुए थे। हालांकि सभी भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोमानिया से भारतीय विमान में सवार होकर अब ये सभी छात्र रवाना होकर भारत पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed