फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Udham wins gold medal in Youth Under-19 National Boxing Championship

Bhiwani News: यूथ अंडर-19 नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में उधम ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 20 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 20 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Udham wins gold medal in Youth Under-19 National Boxing Championship
मुक्केबाज उधम।
भिवानी। गुवाहाटी में 13 से 19 अप्रैल तक आयोजित आठवीं यूथ अंडर-19 नेशनल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भिवानी के उधम ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। साई भिवानी से जुड़े उधम वर्तमान में पुणे स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

उधम ने खेल कॅरिअर की शुरुआत फुटबाल से की थी लेकिन 12 वर्ष की आयु में देवसर निवासी प्रारंभिक कोच विष्णु भगवान के मार्गदर्शन में मुक्केबाजी अपनाई। इसके बाद उन्होंने भिवानी के भीम स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया और मेहनत के दम पर पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन साई भिवानी में हुआ जहां उन्होंने मुक्केबाजी प्रशिक्षक महाबीर और नवीन शर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान में वे पुणे स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट में कोच धीरज और अजय के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है उधम
उधम तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उनके पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता गृहिणी हैं।

मुक्केबाज उधम की उपलब्धियां
वर्ष 2024 में 18 से 20 सितंबर तक फतेहाबाद में आयोजित 57वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली गेम्स अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
वर्ष 2024 में 14 से 30 सितंबर तक गुवाहाटी में आयोजित आरईसी ओपन टैलेंट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम के 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता।
वर्ष 2024 में 6 से 22 अक्तूबर तक रोहतक में आयोजित आरईसी कंबाइंड नेशनल टैलेंट हंट बॉक्सिंग प्रोग्राम के 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
वर्ष 2024 में 4 से 17 नवंबर तक औरंगाबाद में आयोजित ऑल इंडिया इंटर साई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
वर्ष 2025 में 17 अप्रैल से 1 मई तक अमान (जॉर्डन) में आयोजित अंडर-17 एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया।
वर्ष 2025 में 19 से 25 जून तक रोहतक में आयोजित छठी अंडर-17 जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed