फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   U-19 World Cup: Everyone have Proud of Garv Sangwan of Bhiwani

भिवानी: वर्ल्ड कप विजेता गर्व सांगवान पर हर किसी को 'गर्व', बधाई देने वाला का लगा तांता

Mon, 07 Feb 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 01:47 AM IST
सार

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप दिलाने में गर्व सांगवान ने भी भूमिका निभाई। गर्व ने आयरलैंड के खिलाफ दो विकेट लिए थे। भिवानी के खिलाड़ी बॉक्सिंग के बाद अब दूसरे खेलों में विश्व स्तर पर छा रहे हैं। 

विज्ञापन
U-19 World Cup: Everyone have Proud of Garv Sangwan of Bhiwani
खुशी मनाते गर्व सांगवान के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेल का जिक्र हो और हरियाणा के भिवानी का नाम न आए तो बात अधूरी सी लगती है। ऐसा इसलिए है कि खेल चाहे कोई भी हो मगर उसमें भिवानी की हिस्सेदारी भी रहती है। इसीलिए भिवानी को मिनी क्यूबा और खेल नगरी जैसी उपाधियां भी मिली हैं। अब नई उपलब्धि हासिल की है भिवानी के बेटे गर्व सांगवान ने। अपने नाम को सार्थक करते हुए उन्होंने पूरे देश को गौरवांवित किया है। वेस्ट इंडीज में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में गर्व सांगवान भी भारतीय टीम का हिस्सा रहा। 20 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में गर्व सांगवान ने दो विकेट भी हासिल किए। 

विज्ञापन


अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी गर्व सांगवान के घर जीत का जश्न है। गर्व सांगवान ने अपनी अंडर 19 क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जिताने में बहुत सहयोग किया। पड़ोस के लोग व खेल प्रेमी बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। पिता अनिल सांगवान और माता विनिता ने मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। गर्व के पिता अनिल सांगवान वकील हैं और मां विनीता सांगवान अध्यापिका हैं।
विज्ञापन


उनके साथ साथ ताऊ पप्पू सांगवान और ताई नीरा सांगवान भी अपने बेटे की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे। सभी ने गर्व के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और रणबीर महिन्द्रा व उनके बेटे अनिरुद्ध चौधरी का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे बधाई देने

भिवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया के नेतृत्व में एडवोकेट मुकेश गुलिया, एडवोकेट हरेंद्र भालोठिया, एडवोकेट अमित ढुल और एडवोकेट पीयूष वर्मा बधाई देने के लिए गर्व सांगवान के घर पहुंचे। इसके अलावा क्रिकेट कोच दर्शन मिढ़ा और  पड़ोस के भी काफी लोगों ने घर पर पहुंच कर गर्व की उपलब्धि पर खुशी जताई।

पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं: कोच मिढ़ा

गर्व सांगवान के कोच दर्शन मिढ़ा ने कहा कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। 10 साल पहले जब गर्व ने स्टेडियम में अभ्यास करना शुरू किया था तब ही अनुमान हो गया था कि एक दिन वह देश का नाम जरूर रोशन करेगा। कोच ने कहा कि गर्व सांगवान बेहतरीन खिलाड़ी है। अब उम्मीद है कि आईपीएल की सीनियर टीम में शामिल होकर वह अपनी प्रतिभा से देश का नाम फिर रोशन करेगा।

उपायुक्त ने भी गर्व को दी बधाई

जिला उपायुक्त रिपुदमन सिंह ने भी गर्व सांगवान को बधाई दी है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि जिले के बेटे ने विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वे लगातार देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

अंडर 19 कैंप में गया था, वर्ल्ड कप खेलने पहुंच गया 

भिवानी झोझुकला निवासी व रोहतक जाट कॉलेज छात्र गर्व सांगवान पिछले कुछ महीने से लगातार क्रिकेट खेलने में व्यस्त है। घर से यह आलराउंडर बेटा हरियाणा अंडर 19 शिविर में शामिल होने गया था। यहां बेहतर प्रदर्शन के चलते हरियाणा टीम में जगह बनाई। इसके बाद टीम मैच खेलने अहमदाबाद गई। यहां से चैलेंजर ट्राफी में नाम आ गया। इसमें देश के बेहतर खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। बल्लेबाजी कम चली, मगर गेंदबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट झटके। 



इस तेज गेंदबाज को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला। यहां देश को ट्राफी दिलाने में अहम योगदान दिया। इसके लिए पूरे परिवार को उस पर नाज है। यहां तक के उसके सफर में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, अनिरुद्ध चौधरी व चौधरी रणबीर सिंह महेंद्रा का भी मार्गदर्शन रहा। मुझे व मेरे बड़े भाई पप्पू सांगवान को क्रिकेट पसंद है। इसलिए बेटे ने भी क्रिकेट को ही चुना। रामनारायण क्रिकेट क्लब में खेलते हुए पिछले 5 वर्ष से कड़ी मेहनत कर रहा है। परिवार में यह पहला खिलाड़ी है। बड़ा बेटा एसएसबी की तैयारी कर रहा है। दादा कर्नल बलबीर सिंह, शिक्षिका मां विनीता ने बेटे की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed