फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two years old baby died in road accident, six injured.

ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, दो वर्षीय बच्ची की मौत, छह घायल

Sat, 18 Jul 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two years old baby died in road accident, six injured.
हादसे में घायल चीकू। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रोहतक मार्ग पर गांव खरक में एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार दो वर्षीय बच्ची की तत्काल मौत हो गई जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मृतक बच्ची की मां के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजगढ़ निवासी सविता ने बताया कि वह पांच-छह दिन पहले अपने ही अपने मायके गांव कलिंगा आई थी। शनिवार को वह अपने गांव कलिंगा से भिवानी जा रही थी। उसके साथ उसकी मां बाला देवी और दो बच्चे, 3 वर्षीय बेटा चीकू उर्फ चांदरतन और बेटी 2 वर्षीय प्रज्ञा ऑटो में सवार थे। जब वे गांव खरक के पास पहुंचे तो रोहतक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया, जिसके कारण ऑटो सवार लोग घायल हो गए। हादसे में उसकी बेटी प्रज्ञा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सक ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना खरक पुलिस चौकी को दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। खरक पुलिस चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह ने बताया कि गांव राजगढ़ निवासी मृतक बच्ची प्रज्ञा की मां सविता के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल ऑटो यात्री
खरक में हुए सड़क हादसे में गांव राजगढ़ निवासी सविता, उसका बेटा चीकू उर्फ चांदरतन, उसकी मां बाला देवी, गांव खरक निवासी धर्मवीर, गांव कलिंगा निवासी सुनील व निर्भया घायल है। सविता अपने बच्चों के साथ राजगढ जा रही थी, वही उसकी मां बाला देवी उन्हें भिवानी तक छोड़ने जा रही थी। हादसे में घायल अन्य लोग रोजमर्रा के कामों के लिए ऑटो में भिवानी जा रहे थे। घायलों का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed