{"_id":"65f5d489882d07b38c03c3f6","slug":"two-year-old-girl-died-due-to-drowning-in-the-water-tank-built-in-the-courtyard-of-the-house-bhiwani-news-c-21-hsr1027-343112-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर के आंगन में बने पानी के टैंक में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर के आंगन में बने पानी के टैंक में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत
Sat, 16 Mar 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। घर के आंगन में बने पानी के टैंक में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पानी का टैंक खुला होने की वजह से हादसा हुआ। परिजन बच्ची को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने लड़की का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव को लेकर चले गए।
गांव तिगड़ाना निवासी मृतक बच्ची के परिवार में चाचा लक्की ने बताया कि गौरव गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके दो बच्चे बड़ा लड़का और दो साल की छोटी लड़की युवांशी थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे युवांशी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान वह पानी के गहरे टैंक में गिर गई। जब टैंक से पानी भरने के लिए परिजन गए तो युवांशी को पानी में डूबा देखा। इसके बाद बच्ची को टैंक से बाहर निकाल उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।