{"_id":"67e300b85f823993a501ba2d","slug":"two-women-stole-a-gold-earring-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-131773-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई मशीन खराब, मरीज बिना जांच करवाए लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई मशीन खराब, मरीज बिना जांच करवाए लौटे
Wed, 26 Mar 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के सामान्य अस्पताल में स्थित एमआरआई कक्ष।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई मशीन सोमवार दोपहर बाद तकनीकी समस्या आने की वजह से खराब हो गई। मशीन को ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाया गया। लेकिन रात भर प्रयास करने के बाद भी मंगलवार दोपहर तक मशीन ठीक नहीं हुई। इस कारण मंगलवार को मरीज बिना जांच करवाए लौटे।
जानकारी के अनुसार इंजीनियर ने मशीन का पार्ट बदलने की बात कही। लेकिन पार्ट आने में लगभग दो से तीन दिन लग सकते हैं। इस वजह से जिला अस्पताल में जांच के लिए आने वाले मरीज परेशानी झेल रहे हैं।
बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल में सरकार के सहयोग से प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत एमआरआई सेंटर चल रहा है। लेकिन सेंटर में लगी एमआरआई मशीन सोमवार दोपहर बाद अचानक काम करना बंद कर गई। इसके बाद इंजीनियर को बुलाया गया। लेकिन मशीन को ठीक करने के लिए पार्ट बदलने की आवश्यकता है। पार्ट को किसी अन्य देश से मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
पार्ट आने में संभावना है कि दो से तीन लग जाए। इस वजह से जिला अस्पताल में मरीजों के लिए एमआरआई सुविधा बंद होने से मंगलवार को भी अस्पताल में जांच करवाने आए मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा। मशीन बंद होने से कैंसर, ह्रदय रोग, स्ट्रोक, मांसपेशियों में चोट, हड्डियों में फ्रैक्चर और जोड़ों में चोट की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच प्रभावित रही।
एक्सरे कक्ष के बाहर छाया रहा अंधेरा
एमआरआई मशीन खराब होने के बाद एक्सरे कक्ष के बाहर भी गैलरी में अंधेरा छाया रहा। अंधेरे में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। बता दें कि एक्सरे कक्ष व एमआरआई सेंटर आमने-सामने बनाए गए हैं। लेकिन मंगलवार को मशीन खराब होने की वजह से सेंटर बंद रहा। इस कारण मरीजों के बैठने के लिए बनाई गई गैलरी में लाइट बंद होने से अंधेरा छाया रहा। अंधेरे में बैठकर मरीज एक्सरे जांच करवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
सोमवार शाम को एमआरआई मशीन में अचानक तकनीकी दिक्कत आ गई। लेकिन मशीन को ठीक करने के लिए पार्ट बदला जाएगा। पार्ट को ऑर्डर कर दिया गया है। पार्ट बुधवार शाम तक आने की संभावना है। इसके बाद मशीन को ठीक कर मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
- विनीत, एमआरआई केंद्र प्रबंधक, नागरिक अस्पताल भिवानी।