फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two weighing chains snatched from the woman's neck in the bus, two women suspected

रोडवेज बस में महिला के गले से दो तोले की चेन झपटी, दो महिलाओं पर शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two weighing chains snatched from the woman's neck in the bus, two women suspected
जुई बस स्टैंड से रोडवेज बस में अपने मायके जाने के लिए सवार हुई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत जुई कलां पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जुई कलां पुलिस थाना में दी शिकायत में गांव आसलवास मरहेटा निवासी लक्ष्मी ने बताया कि रविवार की शाम साढ़े चार बजे वह जुई बिजली बस स्टैंड से अपने मायके सुंगरपुर जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। बस सतनाली से चलकर तोशाम जाने के लिए चली थी। वह पिछली खिड़की से बस में चढ़ी थी। बस के अंदर काफी भीड़ थी, इसी दौरान उसको पीछे की तरफ झटका लगा। उसने गले पर हाथ फेरा तो दो तोले की सोने की चेन गायब मिली। लक्ष्मी ने बताया कि उसे शक है कि बस में सवार दो अज्ञात महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन झपटी है। उसी समय वे दोनों महिलाएं बस से नीचे उतर गई।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चेन स्नेचिंग का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
सतपाल सिंह, एसएचओ, जुई थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed