फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two sisters got burnt while burning firecrackers, reached emergency department in critical condition

Bhiwani News: पटाखा जलाते समय झुलसी दो बहनें, गंभीर हालत में पहुंची आपातकालीन विभाग

Sat, 02 Nov 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two sisters got burnt while burning firecrackers, reached emergency department in critical condition
नागरिक अस्पताल में इलाज करवाती दो बहनें।
भिवानी। बैंक कॉलोनी में शनिवार सुबह 10 बजे घर के बाहर पटाखा जलाते समय हादसा हो गया। इसमें दो सगी बहनें झुलस गईं। इन्हें परिजन तत्काल उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें पोटास यानी विस्फोटक पदार्थ बजा रही थीं, जिसकी वजह से एक लड़की का चेहरा और दूसरी लड़की का हाथ झुलस गया। चिकित्सकों ने दोनों बहनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


बैंक कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी नंदिनी और रुसी शनिवार सुबह दस बजे घर के बाहर एक नली में विस्फोटक भरकर चला रही थी कि इसी दौरान तेज धमाका होने के बाद दोनों बहनों की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे वहां पहुंचे तो दोनों लड़की पटाखा की वजह से झुलस गई थी। इन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। बड़ी बहन नंदिनी के चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ था। वहीं छोटी बहन रुसी के हाथ गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया वहीं उन्हें वार्ड में दाखिल कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed