फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two roadways buses will be run for army recruitment candidates

Bhiwani News: सेना भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएंगी रोडवेज की दो बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Two roadways buses will be run for army recruitment candidates
भिवानी। भीम खेल परिसर में चार से 14 नवंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें चार जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भीम स्टेडियम से अभ्यर्थियों के आने-जाने की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने दो विशेष बसों की व्यवस्था की है। इससे अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्हें किसी परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस रैली का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय दादरी की ओर से करवाया जा रहा है। इसमें भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने रेलवे स्टेशन से भीम स्टेडियम तक दो विशेष बसों की व्यवस्था की है। इससे दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। ये बसें भर्ती रैली पूरी होने तक लगातार चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


ये है भर्ती का प्रस्तावित कार्यक्रम



भर्ती रैली में चार नवंबर को अग्निवीर तकनीकी, पांच नवंबर को अग्निवीर ओए/एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती होगी। चार और पांच नवंबर को चारों जिलों की सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। छह नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के तहसील नांगल चौधरी, बावल, दाहिना, नाहर के अभ्यर्थी भाग लेंगे। सात नवंबर को अग्निवीर जीडी के लिए जिला महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के तहसील बाढड़ा, नारनौल और सतनाली के अभ्यर्थी भाग लेंगे। आठ नवंबर को अग्निवीर जीडी के लिए जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी की तहसील चरखी दादरी, कोसली और अटेली के अभ्यर्थी भाग लेंगे। नौ नवंबर को अग्निवीर जीडी के लिए जिला रेवाड़ी और भिवानी के तहसील रेवाड़ी और लोहारू के अभ्यर्थी, 10 नवंबर को अग्निवीर जीडी के लिए जिला भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के तहसील बवानीखेड़ा, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा और मनेठी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 11 नवंबर को भिवानी और महेंद्रगढ़ के तहसील कनीना, सिवानी और तोशाम के अभ्यर्थी, 12 नवंबर को भिवानी और चरखी दादरी के तहसील बौंदकलां, भिवानी और बहल के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed