फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two people found corona positive and six are helthy

कोरोना अलर्ट : छह कोरोना पॉजिटिव ने जीती जंग, दो नए आए सामने

Fri, 24 Jul 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
two people found corona positive and six are helthy
लोगों के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
जिले में शुक्रवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए जबकि छह ने कोरोना को मात दी। गांव बड़ा और सिवानी के वार्ड छह से नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। अब जिले में 744 कोरोना पॉजिटिव है। जिनमें 686 ठीक हो चुके है। अब जिले में 53 एक्टिव केस है। शुक्रवार को 350 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि भिवानी जिले में शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। जिनमें से एक गांव बडाला से 37 वर्षीय व्यक्ति है। जो गुरुग्राम के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में काम करता है। यह पाइल्स की बीमारी से पीड़ित है, जिसका रेगुलर इलाज आधार हॉस्पिटल हिसार से चल रहा है। इसके पाइल्स के तीन ऑपरेशन हो चुके है। वार्ड नंबर छह सिवानी से 10 वर्षीय लड़का है, जो कि एक विद्यार्थी है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक जिले में कुल 744 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 686 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 53 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कादयान ने जिलेवासियों से अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने का संदेश दिया। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डाक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed