फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two officials fined for irregularities in MNREGA, orders to remove Mate

Bhiwani News: मनरेगा में धांधली पर दो अधिकारियों पर लगाया जुर्माना, मेट को हटाने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two officials fined for irregularities in MNREGA, orders to remove Mate
भिवानी। मनरेगा कार्य में अनियमितता पाए जाने पर लोकपाल ने भिवानी मनरेगा अधिकारी राजकुमार और ग्राम सचिव दर्शन कुमार पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा मनरेगा कार्य करवाने के लिए नियुक्त मेट उमेद को हटाने के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई गांव चांग निवासी सुनील कुमार की शिकायत के बाद की गई।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने अगस्त 2025 में नहर पर किए गए मनरेगा सफाई कार्य में फर्जी हाजिरी और फोटो लगाकर अन्य लोगों को फायदा पहुंचाए जाने की शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि चांग में परिवार के सदस्य को मेट बनाया गया था जिसके जिम्मे हाजिरी और फोटो लेना था। मेट उमेद ने इस दौरान संदीप की हाजिरी किसी अन्य की फोटो लगाकर दर्ज की और इसका भुगतान संदीप के खाते में करवा दिया। संदीप ने लोकपाल अधिकारी के सामने स्वीकार किया कि करीब 400 रुपये सरकारी फंड में जमा करवाए। लोकपाल ने कार्य में अनियमितता और धोखाधड़ी की पुष्टि करते हुए अधिकारियों और मेट के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed