{"_id":"6170646f05f8814c3f050e90","slug":"two-new-dengue-patients-were-found-51-samples-sent-to-the-lab-bhiwani-news-hsr614943284","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो नए मरीज मिले, 51 के सैंपल भेजे लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो नए मरीज मिले, 51 के सैंपल भेजे लैब
विज्ञापन
भिवानी। जिले में बुधवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू मरीज का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू आशंकित 51 मरीजों के सैंपल नागरिक अस्पताल की डेंगू लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार दोपहर तक आएगी। वहीं मलेरिया की जांच के लिए भी ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है। हालांकि अब तक मलेरिया का कोई केस सामने नहीं आया है।
डेंगू, मलेरिया की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की 141 टीम शहर व ग्रामीण क्षेत्र में एंटी लारवा अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी लोगों को पोस्टर के माध्यम से डेंगू मच्छर से बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही घरों में कूलर, पानी की टंकी, पौधों के गमलों की जांच कर रहे हैं। मच्छर का लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस भी जारी कर रहे हैं। जिले में डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर अब तक 3190 लोगों को चेतावनी नोटिस जारी किया जा चुका है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया की जांच के लिए शहरी क्षेत्र में 36 और ग्रामीण क्षेत्र में 161 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई हैं, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं डेंगू आशंकित 51 मरीजों के सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में जांच के लिए भेजे हैं। डेंगू की जांच के लिए जिले में अब तक 833 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनमें 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इनमें से छह मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। इसके अलावा मलेरिया की जांच के लिए 8398 ब्लड स्लाइड बनाई हैं।
स्वच्छता का ध्यान रखें
डेंगू के मच्छर पर स्वास्थ्य विभाग का अटैक अभियान जारी है। इसके लिए जिले में 141 टीमें एंटी लरवा अभियान चला रही हैं, जिसमें मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण पर बल दिया जा रहा है। अभियान के दौरान जो लोग बुखार ग्रस्त हैं, उनकी मलेरिया जांच के लिए ब्लड स्लाइड और डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। अभियान के दौरान डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर लोगों को चेतावनी नोटिस भी जारी किया जा रहा है, ताकि लोग स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
- डॉ. संध्या गुप्ता, उप सिविल सर्जन, भिवानी।