फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two minor cousin sisters were getting married in the same pavilion, stopped

दो मौसेरी नाबालिग बहनों की एक ही मंडप में हो रही थी शादी, रुकवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two minor cousin sisters were getting married in the same pavilion, stopped
नाबालिग बहनों की शादी रूकवाने के दौरान कार्रवाई करती महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सदर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में दो नाबालिग मौसेरी बहनों की शादी सोमवार को महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हरबंस कौर ने नाबालिग लड़कियों के परिजनों से भी लिखित में शपथ पत्र लिया और बालिग होने तक इनकी शादी नहीं कराए जाने की भी चेतावनी दी। इसके बाद अपने कार्यालय में पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज कराए गए। दोनों लड़कियों की उम्र महज 14 व 11 साल बताई जा रही है। बरात राजस्थान के झुंझनू जिले के एक गांव से आनी थी।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हरबंस कौर के पास दो नाबालिग लड़कियों की शादी कराए जाने की सूचना आई थी। जिसके बाद सोमवार दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा के साथ हरबंस कौर गांव में पहुंचीं। हरबंस कौर ने बताया कि उन्हें सूचना देने वाले ने दो गांवों के नाम बताए थे, जिसकी वजह से कई देर टीम इधरउधर भी घूमती रही। टीम को सही पते पर जाने से पहले दो से तीन शादियों में पहुंचकर पूछताछ करनी पड़ी, जिसके बाद वे सही पते पर पहुंचे तो वहां दुल्हनों की उम्र महज 14 व 11 साल पाई गई। दोनों ही लड़कियों के शैक्षणिक व जन्म से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें उनके नाबालिग होने की पुष्टि हो गई। हरबंस कौर ने बताया कि दोनों लड़कियों की एक ही मंडप में शादी कराई जा रही थी। जिसकी तैयारियां भी परिजनों ने कर दी थी।
विज्ञापन

बरात राजस्थान के झुंझनू जिले के एक गांव से आनी थी। बरात को वहीं पर रोक दिया गया। जिसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों के परिजनों से बात की गई। ये दोनों ही लड़कियां आपस में मौसेरी बहनें हैं। दोनों लड़कियों के परिजनों को हरबंस कौर ने लघु सचिवालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में बुलाया, जहां पर परिजनों से लड़कियों की शादी बालिग होने तक नहीं कराए जाने के संबंध में शपथपत्र लिए गए और उन्हें भविष्य में ऐसा नहीं करने की भी सख्त चेतावनी दी गई। गौरतलब होगा कि जिस समय टीम नाबालिग बहनों की शादी कराने पहुंची, उस समय बारिश भी हो रही थी। इस वजह से टीम को काफी दिक्कत हुई और शादी में जुटे लोगों को भी महिला पुलिस कर्मचारियों ने संभाला। इस अवसर पर महिला पुलिस एएसआई मुकेश कुमारी, कांस्टेबल भतेरी देवी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed