{"_id":"5e14d1038ebc3e87be2cfac5","slug":"two-lakh-shopkeeper-jewellery-bhiwani-news-rtk536156222","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली इलाज के लिए गया था परिवार, बंद मकान के ताले तोड़ दो लाख के आभूषण ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली इलाज के लिए गया था परिवार, बंद मकान के ताले तोड़ दो लाख के आभूषण ले उड़े चोर
विज्ञापन
मकान में हुई चोरी की घटना के बारे में पुलिस को बतातीं मकान मालकिन।
- फोटो : Bhiwani
दिल्ली इलाज के लिए गए दुकानदार के बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर करीब दो लाख के आभूषण और करीब 45 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सोमवार रात का है।
किरोड़ीमल मंदिर के पास चप्पल-जूतों की दुकान चलाने वाले प्रेमप्रकाश के बर्तन बाजार सुभाष गली में स्थित मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। प्रेम प्रकाश को धड़कन कम होने संबंधित समस्या है और उनका दिल्ली में उपचार चल रहा है। वह पिछले 19 दिसंबर परिवार सहित दिल्ली में है। उनका लड़का दीपक दिल्ली में ही कॉस्मेटिक शॉप चलाता है। उनकी पत्नी कौशल्या ने बताया कि पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि आपके मकान के ताले खुले हैं। जिसके बाद वह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भिवानी आई। यहां आई तो पूरा मकान चोरों ने खंगाला हुआ था। चोर अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे आभूषण चोरी कर ले गए। अलमारी से सोने का हार, कानों की बालियां, पेंडल, चार सोने की चूड़ियां, चांदी के सिक्के चोरी हुई है। बाद में पुलिस जांच के दौरान पेंडल, कानों की बालियां, सोने चेन वहीं गिरी मिली। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख है। एक बैग उसका था, जिसमें उसके 30 हजार रुपये थे। इसके अलावा दुकान का अलग से एक बैग था, जिसमें करीब 15 हजार रुपये दुकान के रखे थे।
चोरी की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। सूचना देकर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कुलदीप को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड टीम इंचार्ज देवेंद्र, सहायक युद्धवीर ने भी मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी भी तलाशी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
एसएचओ शहर थाना इंस्पेक्टर हरिओम ने बताया कि चोरी की सूचना पर टीम पहुंच गई थी। केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।