फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two killed in two road accidents in Bhiwani of Haryana

भिवानी: दो सड़क हादसों में दो की मौत, गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे सात माह के शिशु ने भी तोड़ा दम

Mon, 04 Apr 2022 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 11:55 PM IST
सार

भिवानी में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गई। एक हादते में चलती बाइक से होम गार्ड की गर्भवती पत्नी गिर गई। वहीं दूसरे में खेत पर जा रहे युवक को जेसीबी ने कुचल दिया।

विज्ञापन
Two killed in two road accidents in Bhiwani of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के गांव दांग के नजदीक चलती बाइक से गिरने की वजह से होमगार्ड की गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। उसके गर्भ में पल रहे करीब सात माह के शिशु की भी हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान

विज्ञापन

पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। वहीं सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मामला रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे का है। गांव बलियाली निवासी 24 वर्षीय पूजा की शादी करीब एक साल पहले गांव रिवासा निवासी हरियाणा पुलिस में तैनात होमगार्ड के जवान संदीप के साथ हुई थी। करीब चार दिन पहले पूजा अपने मायके गांव बलियाली गई थी। रविवार दोपहर बाद वह अपने भाई सचिन के साथ अपने ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन


उसे गांव दांग से उसका पति संदीप बाइक पर घर ले जाने के लिए आया हुआ था, जब उसका पति संदीप उसे बाइक पर दांग से लेकर चला तो अचानक पूजा बाइक से गिर गई। चलती बाइक से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए तोशाम के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हिसार रेफर कर दिया, मगर पूजा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि पूजा करीब सात माह की गर्भवती थी और सड़क हादसे में उसके गर्भ में पल रहा सात माह के शिशु ने भी दम तोड़ दिया।

गांव दांग के नजदीक अचानक से चलती बाइक से गिरने की वजह से गर्भवती महिला की मौत हुई। इस संबंध में मृतक महिला पूजा के पिता गांव बलियाली निवासी कप्तान सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  - एएसआई विजय कुमार, जांच अधिकारी, तोशाम थाना पुलिस।

खेत पर जा रहे युवक को जेसीबी ने कुचला, मौत
हरियाणा के भिवानी के गांव खरक कलां में जेसीबी मशीन चालक ने खेत पर जा रहे एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जेसीबी चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में गांव खरक कलां निवासी कुलदीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे वह अपने ताऊ के बेटे राकेश के साथ अपनी बैल बग्गी में खेतों की तरफ जा रहे थे। उसके ताऊ का बेटा देव प्रकाश भी उनकी बैल बग्गी के आगे-आगे चल रहा था। वहीं एक जेसीबी मशीन चालक तेल मील की ओर से तेज स्पीड में लापरवाही से चलाता हुआ देव प्रकाश की ओर आया।

उसने देवप्रकाश को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में देवप्रकाश नीचे सड़क पर गिर आया और जेसीबी उसे कुचलते हुए निकल गई। उन्होंने देवप्रकाश के पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं परिजनों ने जेसीबी चालक का पीछा किया और उसे करीब दो किलोमीटर की दूरी पर पकड़ लिया। परिजनों ने उसे जेसीबी मशीन सहित पुलिस के हवाले कर दिया।


मामले की सूचना मिलने पर खरक कलां चौकी पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्रपाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्र पाल ने मृतक के चचेरे भाई कुलदीप के बयान पर रानीला जिला चरखी दादरी निवासी जेसीबी चालक मनजीत के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed