{"_id":"66c29806c8394c3d9f071066","slug":"two-incidents-of-theft-took-place-in-bhiwani-district-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-121827-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बवानीखेड़ा में 70,000 के आभूषण और नकदी चाेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बवानीखेड़ा में 70,000 के आभूषण और नकदी चाेरी
Mon, 19 Aug 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव अलखपुरा में चोरों ने किसान के घर घुसकर हजारों के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अलखपुरा के किसान रमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। घर में उसकी पत्नी सोई थी। उसी दौरान घर में घुसे चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर 40,000 रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत 70,000 रुपये बताई गई।
किसान ने बताया कि आसपास काफी तलाश करने के बावजूद जेवर या आरोपी नहीं मिले। थक-हारकर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मौका मुआयना कर मामला दर्ज किया गया है। फ्रिंगर प्रिंट विशेषज्ञ एवं श्वान दल को बुलाया गया है। घटना की गहनता से जांच की जाएगी।
बस यात्री की जेब से चुराए 40,000 रुपये
भिवानी। मुंढाल चौक पर जींद जाने के लिए बस में सवार होते समय एक व्यक्ति की जेब से 40,000 रुपये की नकदी चोरी हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर मुंढाल चौकी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुंढाल पुलिस चौकी में दी शिकायत में जींद के विजयनगर निवासी सिसन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह मुंढाल चौक पर जींद जाने वाली बस के इंतजार में खड़ा था। वहां काफी भीड़ थी। थोड़ी देर में बस आई तो वह पीछे की खिड़की से चढ़ने लगा। इसी दौरान किसी ने उनकी जेब से 40,000 रुपये की नकदी निकाल ली। यह सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के थे। चोरी का केस दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।्र