फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two fire engine filling stations have been commissioned in Industrial Sector 21, helping to quickly control fires.

Bhiwani News: औद्योगिक सेक्टर 21 में दमकल गाड़ियों के लिए दो फिलिंग स्टेशन शुरू, आग पर त्वरित काबू पाने में मिलेगी मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two fire engine filling stations have been commissioned in Industrial Sector 21, helping to quickly control fires.
कार्यालय में खड़ी दमकल विभाग की गाड़ी। 
भिवानी। औद्योगिक सेक्टर 21 में अब दमकल गाड़ियों के लिए दो फिलिंग स्टेशन शुरू किए गए हैं जिनके जरिए आग की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने में मदद मिलेगी। यह व्यवस्था जिला उद्योग संघ भिवानी की ओर से की गई है जिसका उद्देश्य आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों को जल्द से जल्द रीफिल कर घटनास्थल पर दोबारा भेजना है।
विज्ञापन

फसल कटाई और गर्मी की शुरुआत में आमतौर पर आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। भिवानी के औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 में व्यावसायिक इकाइयों पर भी आग का सबसे अधिक खतरा बना रहता है। ऐसे में जिला उद्योग संघ की यह पहल न केवल आग पर समय रहते काबू पाने में कारगर होगी बल्कि आसपास के गांवों और शहर के बड़े हिस्से को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल जिला उद्योग संघ भिवानी की तरफ से औद्योगिक सेक्टर 21 में दो बोरवेल लगाए गए हैं जिनके जरिए दमकल गाड़ी को मात्र पांच मिनट में रीफिल करना संभव हो पाएगा। औद्योगिक इकाइयों में आग की बड़ी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले वर्ष चिनार फैब्रिक में भीषण आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। यह आग लगातार चार दिनों तक सुलगती रही थी। ऐसे में दमकल गाड़ियों को दोबारा रीफिल करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है क्योंकि औद्योगिक सेक्टरों से जिला दमकल कार्यालय की दूरी भी करीब तीन से चार किलोमीटर है। इस कारण दमकल वाहनों को दोबारा घटनास्थल पर पहुंचने में समय लग जाता है। लेकिन औद्योगिक सेक्टर 21 में बनाए गए दमकल फिलिंग स्टेशन के जरिए मात्र पांच मिनट में दमकल गाड़ी को दोबारा भरना संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इलाके होंगे लाभान्वित
दमकल फिलिंग स्टेशन से औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 की करीब साढ़े चार सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयों के अलावा शहर की विकास नगर कॉलोनी, भारत नगर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, गांव पालुवास, नौरंगाबाद और बामला को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।


औद्योगिक सेक्टर 21 में लगाए गए सबमर्सिबल में फिलहाल मिट्टी ऊपर आ रही है। इन्हें नियमित रूप से प्रयोग करने के लिए तैयार किया जाएगा। इस क्षेत्र में आग की घटना पर समय रहते काबू पाने के लिए इन चिह्नित बिंदुओं को दमकल को रीफिल करने में प्रयोग किया जाएगा जिससे समय रहते घटना पर काबू पाकर नुकसान को कम किया जा सकेगा। -रमन कुमार, जिला दमकल अधिकारी भिवानी।



जिला उद्योग संघ की तरफ से आग जैसी घटनाओं पर समय रहते तत्परता से काबू पाने के लिए औद्योगिक सेक्टर 21 में दो जगह सबमर्सिबल पंप लगाकर दमकल फिलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिनका दमकल विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर इनके प्रयोग पर भी सहमति जता दी है। औद्योगिक सेक्टरों के अलावा आसपास की शहरी कॉलोनियों व गांवों को भी इसका लाभ मिलेगा। -शैलेंद्र जैन, अध्यक्ष जिला उद्योग संघ भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed