फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two criminal arrested by CIA, loot, police case file

शराब ठेके पर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
two criminal arrested by CIA, loot, police case file
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने शराब ठेके पर नकदी लूट के दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने 2014 में एक शराब ठेके पर नकदी लूट की वारदात की थी। आरोपियों ने हथियार के बल पर शराब ठेकेदार से दस लाख रुपये लूटे थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बड़सी गुजरान निवासी विजय कुमार ने बवानीखेड़ा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि वह शराब का ठेकेदार है। गत 20 जनवरी 2014 को विजय गांव मिलकपुर शराब ठेके पर सेल्समैन के साथ पीएनबी बैंक में दस लाख रुपये का कैश जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान गांव जीताखेड़ी बस स्टैंड के समीप ही बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर पिस्तौल के बल पर शिकायतकर्ता व सेल्समैन से दस लाख रुपये की नकदी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसी मामले में सीआईए की टीम ने आरोपियों को मुंढाल चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अजय वासी सेक्टर 89 गुरुग्राम व प्रदीप वासी बड़ाला बास के रूप में की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed