फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two candidates filed nomination on the fifth day

Bhiwani News: भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए पांचवें दिन दो उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Sat, 04 May 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two candidates filed nomination on the fifth day
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए अब केवल दो दिन शेष बचे हैं। नामांकन आगामी छह मई तक दाखिल किया जा सकता है। रविवार को अवकाश के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

आवेदन पत्र कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय नारनौल में सुबह 11 से लेकर शाम तीन बजे तक जमा किए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अब तक कुल नौ नामांकन दाखिल हो चुके हैं। पांचवें दिन राव दान सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय जवान किसान पार्टी से आनंद कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते ही एनआईसी की टीम सारे कागजात को एनकोर साॅफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड कर रही है। इसके बाद कोई भी नागरिक नो यूअर कैंडिडेट एप डाउनलोड करके अपने उम्मीदवार के बारे में सारी जानकारी देख सकता है। इसके साथ ही सभी प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों ने जनसंपर्क भी तेज कर दिया है। इस कारण राजनीतिक दलों के कार्यालयों में चहलपहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed