{"_id":"6748c97ea53b2cd7ec0ae423","slug":"two-bypasses-will-be-built-on-delhi-pilani-national-highway-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126423-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेंगे दो बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेंगे दो बाईपास
Fri, 29 Nov 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संजय वर्मा
भिवानी। अब दिल्ली-पिलानी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 709ई पर चार बाईपास बनाने की जरूरत है। इनमें से दो पर केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि दो बाईपास के निर्माण पर अब भी संशय है। हालांकि उच्चस्तरीय बैठक में भिवानी बाईपास पर भी मंथन हो चुका है। इसके बाद इसके भी जल्द बनने की उम्मीद है।
एनएच 709 ई पर चार नए बाईपास की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की मंजूरी के बाद संबंधित कंसल्टेंट एजेंसी की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) के अधिकारियों ने कंसल्टेंट एजेंसी की रिपोर्ट को चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा था, जिसे वहां दिल्ली भेजा गया था। इसी परियोजना में भिवानी में भी तिगड़ाना मोड़ पर बाईपास शामिल है।
इस कंसल्टेंट एजेंसी की रिपोर्ट पर बाईपास के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है। इसमें एनएच 709 ई पर दो बाईपास निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है जबकि दो बाईपास पर अब भी संशय बना है। हालांकि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह इन सभी चारों कार्यों की पैरवी कर रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों से ये मामला अब भी आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
ये होगा बाईपास बनने से फायदा
एनएच 709 ई का विस्तार होने पर गांव लोहानी, जूई, ढिगावा और लोहारू में बाईपास बनेगा। इससे यह फायदा होगा कि दिल्ली से पिलानी तक के सफर में कस्बाई इलाकों के आबादी भरे दायरे से वाहनों को नहीं गुजरना पड़ेगा। बल्कि आबादी से काफी दूर खेतों में ये नए बाईपास बनेंगे, जहां कम समय में वाहन ज्यादा सफर तय कर पाएंगे। इन बाईपास के डिजाइन और भूमि अधिग्रहण सहित अन्य पहलुओं के लिए दिल्ली में आयोजित बैठक में चर्चा हुई है। इसका अलाइनमेंट एनएचएआई के अधिकारी पहले ही तैयार कर चुके हैं। अब जिस बाईपास की अलाइनमेंट को मंजूरी मिली है। उसी हिसाब से बाईपास का डिजाइन तैयार कर संबंधित एजेंसियां भूमि अधिग्रहण और बाईपास निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगी।
भिवानी बाईपास के बचे हिस्से की मंजूरी के बाद ही शहर के बाहर बनेगा रिंग रोड
भिवानी शहर में बाईपास का निर्माण कार्य अधिकतर हिस्से में पूरा हो चुका है। ये बाईपास दिल्ली-पिलानी एनएच पर गांव निनान से लोहारू रोड तक चालू किया जा चुका है। इसी तरह निनान गांव से भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास होकर इसे हांसी रोड तिगड़ाना मोड़ तक तैयार किया जा रहा है जबकि तिगड़ाना मोड़ से फिर इसे लोहारू रोड पर धिराना मोड़ के पास जोड़ा जाएगा। हांसी रोड के तिगड़ाना मोड़ से लोहारू रोड तक करीब 11 से 13 किलोमीटर का दायरा बाईपास से जुड़ेगा। अभी इस पर मंजूरी मिलने और भूमि अधिग्रहण किया जाना बाकी है।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर कस्बाई इलाकों में नए बाईपास बनने के मसौदे पर उच्चस्तरीय बैठक में प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। फिलहाल दो बाईपास को मंजूरी मिल गई है। दो बाईपास को अभी मंजूरी नहीं मिली है। उसके लिए फिर से चर्चा की जाएगी। भिवानी बाईपास निर्माण में बचे हुए बाईपास निर्माण कार्य को भी जल्द मंजूरी मिलेगी। इसके लिए मैं खुद प्रयासरत हूं। - चौ. धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र।