फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two brother death due to drown in water tank in Bhiwani's village Durjanpur

जलघर के टैंक में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, बड़े को बचाने के लिए गया था छोटा

Wed, 30 Jun 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
two brother death due to drown in water tank in Bhiwani's village Durjanpur
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर में जलघर के टैंक में दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम चार बजे हुआ। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को शाम करीब सात बजे पानी के टैंक से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी बवानीखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया और उन्हें हांसी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां वीरवार सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

गांव दुर्जनपुर निवासी 18 वर्षीय विक्रम अपने 17 वर्षीय छोटे भाई अनूप के साथ बुधवार शाम को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान शाम चार बजे विक्रम खेत के पास ही जलघर के टैंक से पानी भरने के लिए चला गया। विक्रम पानी भर रहा था तो उसका पैर फिसल गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका छोटा भाई अनूप उसे बचाने के लिए टैंक में कूदा, तैरना नहीं जानने की वजह से दोनों भाई पानी में डूब गए। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उनके पिता बलवान सिंह वहां पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों के शवों को शाम सात बजे टैंक से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे बवानीखेड़ा एसएचओ रवींद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार विक्रम टैंक में पानी भरने गया था, उसे बचाने के चक्कर में अनूप भी डूब गया। दोनों भाइयों के शवों का वीरवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक तीन भाई थे। पुलिस ने मृतकों के पिता बलवान सिंह के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed