फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two arrested in theft case

Bhiwani News: निर्माणाधीन मकान से बिजली का सामान चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in theft case
भिवानी। सीआईए प्रथम ने भिवानी से निर्माणाधीन मकान से बिजली का सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भाटला हाल कुतुब गेट हांसी निवासी बंटी व भारत नगर भिवानी निवासी रमेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

भिवानी निवासी नवीन ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में नवीन ने बताया कि विकासनगर में उनके मकान का कार्य चल रहा है। 29 जनवरी को चोर उनके निर्माणाधीन मकान से बिजली का सामान चोरी करके ले गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने मकान से बिजली का सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से 4,600 रुपये बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बंटी नशा करने का आदी है। अपने नशे की पूर्ति के लिए घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घर में घुसकर चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। सीआईए द्वितीय ने घर में चोरी करने के मामले में आरोपियों को भिवानी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बड़ी चांग निवासी कर्मबीर उर्फ बच्ची व प्रदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में भिवानी निवासी कैलाश ने बताया कि 29 मई की रात को चोर उनके घर में घुसकर घर से समान चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सीआईए द्वितीय के मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने घर में चोरी करने के मामले में आरोपियों को लोहारू रोड भिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों से एक मोबाइल फोन को बरामद हुआ है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed