फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two arrested for snatching money from vegetable vendor

सब्जी बेचने वाले से रुपये छिनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for snatching money from vegetable vendor
भिवानी। सब्जी बेचने वाले से मारपीट करके रुपये छिनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने वारदात में प्रयोग किए गए दो डंडे व छिने हुए छह सौ रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन

रिमांड के बाद आरोपियों को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां आरोपियों को जिला कारागार में भेजने के निर्देश दिए गए। आरोपियों की पहचान कोट रोड निवासी आकाश व पीपली वाली जोहड़ी निवासी आकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि शहर थाना में डाबर कॉलोनी निवासी ऋषभ ने शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वो सब्जी बेचने का काम करता है। गत एक मार्च को वह अपने पिता के साथ सब्जी लेने सब्जी मंडी में जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने रेहड़ी के सामने बाइक को लगाकर उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करके उनसे रुपये छिनकर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जैन पुलिस चौकी सहायक उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से छिनने गए छह सौ रुपये और वारदात में प्रयोग किए गए दो डंडों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed