फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused of breaking into Amazon office and stealing parcels arrested

Bhiwani News: अमेजन ऑफिस में घुसकर मारपीट कर पार्सल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused of breaking into Amazon office and stealing parcels arrested
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने अमेजन ऑफिस में घुसकर मारपीट कर पार्सल चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अश्विनी निवासी देवसर भिवानी व रवि निवासी देवसर के रूप में हुई है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को गांव किरावड़ निवासी राहुल ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि गत सात जनवरी को अमेजन ऑफिस में बैठे हुए थे कि इसी दौरान कुछ युवक उनके ऑफिस में घुसकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फिर कार्यालय से पार्सल चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस के मुख्य सिपाही अनिल कुमार ने ऑफिस में घुसकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, 9 जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed