फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested for taking the examination instead of the other, the juvenile was taken into police custody

दूसरे की जगह परीक्षा देने के दो आरोपी गिरफ्तार, किशोर को लिया पुलिस अभिरक्षा में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for taking the examination instead of the other, the juvenile was taken into police custody
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा पुलिस ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने के मामले में एक किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। वहीं दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बवानीखेड़ा के केंद्र अधीक्षक ने बवानीखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान तीन लोग दूसरे की जगह सामाजिक विज्ञान का पेपर देते हुए पकड़े गए। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। बवानीखेड़ा के उपनिरीक्षक रोहतास ने दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में एक किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया। वहीं दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान नीरज निवासी रतेरा व विक्की निवासी नारनौंद हिसार के रूप में हुई है। वहीं, बालक को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सम्मुख पेश किया। वहीं आरोपी नीरज व विक्की को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed