फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested for duping Rs 17 lakh in the name of investment

Bhiwani News: निवेश के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 02 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping Rs 17 lakh in the name of investment
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एसबी रोड मलाड वेस्ट मुंबई निवासी सचिन और पोरबंदर, गुजरात निवासी हितेश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को की गई।
विज्ञापन

इस संबंध में गांव गुरेरा निवासी चाननमल ने शिकायत दी थी कि पिछले वर्ष जुलाई माह में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए एक वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया और निवेश के नाम पर लाभ का लालच देकर चरणबद्ध तरीके से कुल 17 लाख रुपये की ठगी कर ली।शिकायत पर साइबर क्राइम थाना भिवानी में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक अगस्त को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद पोरबंदर जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस टीम अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित ठगी का नेटवर्क हो सकता है जिसकी कड़ियों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed