फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arrested for attempted murder by running over the victim with a vehicle.

Bhiwani News: गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Dec 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attempted murder by running over the victim with a vehicle.
भिवानी। भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने होटल में हुए विवाद के बाद गाड़ी चढ़ाकर हत्या के प्रयास के मामले में वीरवार को मुख्य आरोपी जय ढिल्लो और उसके साथी संजय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।आरोपी जय ढिल्लो के खिलाफ पहले से भी हत्या का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विशेष कुमार के अनुसार, घटना एक नवंबर को भिवानी बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक होटल के बाहर हुई थी। बाहरी जिले से आए जय ढिल्लो ने होटल में कमरा लेने का प्रयास किया था लेकिन होटल संचालक ने पहचान पत्र न होने के कारण कमरा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर जय ढिल्लो और होटल स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ता देख वहां से गुजर रहे भिवानी निवासी राकेश और पंकज ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद दोनों युवक सड़क पर टहलने चले गए। इसी दौरान जय ढिल्लो ने अपने साथी संजय के साथ मिलकर स्कॉर्पियो गाड़ी से दोनों युवकों को जानबूझकर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पंकज बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद घायल राकेश को पहले रोहतक पीजीआई और बाद में दिल्ली में उपचार के लिए ले जाया गया। इस संबंध में राकेश की शिकायत पर औद्योगिक थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान :
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर युवकों को कुचलने की कोशिश करते हुए साफ दिखाई दिए। इसके आधार पर सीआईए द्वितीय की टीम ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के समय नशे की हालत में थे और झगड़ा सुलझाने वाले युवकों से बदला लेने की नीयत से उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed