फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused arreset in theft case, 2 lakh rupees and a laptop recovered.

दो आरोपियों से चोरी के दो लाख एक हजार रुपये और लैपटॉप बरामद

Mon, 13 Jul 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused arreset in theft case, 2 lakh rupees and a laptop recovered.
औद्योगिक थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। औद्योगिक सेक्टर-21 की 48ए नॉन वुवन फैब्रिक फैक्टरी के अंदर घुसकर ऑफिस के कैबिन से सवा तीन लाख की नकदी और लैपटॉप चोरी मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने दो आरोपियों से चोरी की नकदी व लैपटॉप बरामद किया है। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दिल्ली तक छापेमारी में जुटी है। पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि चोरी के आरोपी नशा करते थे ओर नशे की लत के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी के दो लाख एक हजार 720 रुपये व लैपटॉप भी बरामद किया है। वहीं आरोपियों को न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। फैक्टरी मालिक प्रवीण बंसल के भाई मनोज बंसल ने औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया था कि फैक्टरी के अंदर से सवा तीन लाख नकदी व एक लैपटॉप चोरी हुआ था। पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर ऑफिस ब्वॉय से पूछताछ की तो उसने वारदात उगल दी थी। पुलिस ने ऑफिस ब्वाय फैंसी चौक क्षेत्र वासी अरविंद व उसके साथी हरिपुर पालुवास वासी सज्जन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस पूछताछ में चोरी की वारदात कबूली और उनकी निशानदेही पर भूमि के नीचे दबी नकदी भी पुलिस ने बरामद की। वारदात को अंजाम देने के बाद तीसरा आरोपी दिल्ली फरार हो गया था। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी नशा करते थे और नशे की लत की वजह से ही उन्होंने एक दिन पहले ही औद्योगिक सेक्टर के पार्क में फैक्टरी के अंदर चोरी की वारदात की साजिश रची थी। नकदी चोरी सज्जन व उसके साथी ने की थी, जबकि अरविंद ने उन्हें नकदी व आफिस तक पहुंचने का सुराग दिया था।
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर चोरी की वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। वहीं उनसे चोरी के दो लाख एक हजार 720 रुपये व लैपटॉप बरामद हुआ है। तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही काबू किया जाएगा। - विक्रम जोनसन, एसएचओ, औद्योगिक थाना क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed