फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   truk driwar has turned

ट्रक चालक ने अचानक मोड़ा तो टकराई कार, चालक घायल

Sat, 01 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
truk driwar has turned
भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव गोविंदपुरा के समीप सड़क पर दौड़ रहे एक ट्रक ने वापस दादरी की तरफ यू-टर्न किया तो पीछे आ रही कार उसमें टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। कार चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ जिला के गांव बागोत निवासी 24 वर्षीय ललित ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह अपने गांव बागोत से वेगनार कार से भिवानी आ रहा था। जब वह गांव गोविंदपुरा हालुवास के बीच में पहुंचा तो उसकी गाड़ी के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक दादरी की तरफ यूटर्न ले लिया। जिस वजह से उसकी कार की ट्रक में टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई वहीं उसे भी चोटें आई। हादसे के बाद ट्रक चालक भी मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed