फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Truck hits bike two dies in Bhiwani

मामा-भांजा की मौत: भिवानी में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों को रौंदते हुए गुजरा, मौके पर तोड़ा दम

Thu, 09 Jan 2025 07:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू
संवाद न्यूज एजेंसी, कैरू Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 09 Jan 2025 07:05 PM IST
सार

भिवानी में एक ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में मामा भांजा की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। 

विज्ञापन
Truck hits bike two dies in Bhiwani
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतक रिश्ते में मामा और भांजा हैं। हादसा गांव जीतवानबास के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में मामा भांजा थे। ट्रक ने दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया और जिसकी वजह से दोनों की मौके पर मौत हो गई। एक साथ दो की मौत से गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


मृतक 40 वर्षीय बलजीत उर्फ भोलू हेतमपुरा व राजस्थान के लोटिया गांव का संदीप उसके साथ बाइक पर सवार था। सुबह हेतमपुरा का बलजीत और उसका भांजा संदीप दोनों बहल की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उनके ऊपर से गुजर गया। 
विज्ञापन


दोनों शवों को जिला सामान्य अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। कैरू पुलिस चौकी जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने मृतक संदीप के पिता रामफल की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed