फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   truck, accident, one die, another injured

बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
truck, accident, one die, another injured
गांव मिलकपुर के बस स्टैंड के नजदीक बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल मेें लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। कस्बा बवानीखेड़ा निवासी विकास ने बताया कि उसकी मौसी का बेटा 26 वर्षीय सोनू और उसका चचेरा भाई पवन टाइल संबंधी काम करते थे। बुधवार को वो दोनों हांसी में काम पर गए हुए थे। उन्होंने उसे फोन कर मिलकपुर बस स्टैंड पर बुलाया। वह बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे मिलकपुर बस स्टैंड पर इंतजार कर रहा था। जब सोनू और पवन बाइक पर बस स्टैंड के नजदीक पहुंचे तो अचानक ही पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का टायर सोनू के पेट के ऊपर से निकल गया। ट्रक से कुचले जाने के कारण सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पवन भी बाइक सहित घसीटता चला गया। आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बवानीखेड़ा पुलिस थाना से एसआई लालजीत सिंह ने बताया कि मृतक सोनू की मौसी के बेटे विकास के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पूरे परिवार का गुजारा चला रहा था सोनू
सोनू के पिता सत्यवान की करीब एक साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी सोनू के कंधों पर आ गई थी। सोनू के अलावा उसकी तीन बहनें व एक छोटा भाई है। तीनों बहनें शादीशुदा है, जबकि सोनू अविवाहित था। उसका छोटा भाई गौरव अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है। परिवार में अकेला सोनू ही कमाने वाला था और सड़क हादसे में उसी की जान चली गई। इससे परिवार के समक्ष आर्थिक संकट भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed