फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Troubled by debt, a man committed suicide by hanging himself.

Bhiwani News: कर्ज से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की खुदकुशी

Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, a man committed suicide by hanging himself.
भिवानी। गांव खरक कलां निवासी एक व्यक्ति ने कर्ज से परेशान होकर फंदा लगा खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अनिल (50) के रूप में हुई है। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें कर्ज उतारने में असमर्थता जताई है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में अनिल ने किसी व्यक्ति पर परेशान करने का आरोप नहीं लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक का साला मोहित के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अनिल प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके दो बच्चे, एक लड़का और एक लड़की है। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खरक कलां में एक व्यक्ति का शव फंदा पर लटका हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। रविवार को मृतक के परिजन के बयान पर पोस्टमार्टम कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें लिखा था कि वह कर्ज उतारने में असमर्थ है, इसलिए वह यह कदम उठा रहा है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि मृतक पर कितना कर्जा था।
विज्ञापन


एक व्यक्ति का शव फंदा पर लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में मृतक के साला मोहित के बयान पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई दशरथ, इंचार्ज, खरक कलां पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed