फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trials for hockey and kabaddi held in Sports Authority of India campus

Bhiwani News: भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में हुए हॉकी व कबड्डी के लिए ट्रायल

Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Trials for hockey and kabaddi held in Sports Authority of India campus
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में वीरवार को तीन दिवसीय ट्रायल का दूसरा दिन था। इसमें हॉकी व कबड्डी के खेलों की ट्रायल ली गई। इसमें यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के 9 से 18 साल के लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। वीरवार को करीब लगभग 1400 से 1500 के करीब खिलाड़ियों की ट्रायल ली गई। ट्रायल में करीब 300 के करीब लड़कियों ने भाग लिया। वीरवार को हॉकी और कबड्डी की ट्रायल हुई।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में ट्रायल के लिए जुटी खिलाड़ियों की भीड़ में चयन के लिए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं पूरी क्षमता के साथ अपना खेल प्रदर्शन किया। इस दौरान साई के खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के शारीरिक मानकों की जांच की। इसके बाद ही हॉकी व कबड्डी की चयन प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण के इंचार्ज कुलदीप कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय खेल ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को खेल नर्सरियों में भेजा जाएगा। प्रभारी ने बताया कि जिन खिलाडियों ने मॉय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर रखा है। अब उनका दोबारा से पंजीकरण क्रीति पोर्टल पर साई छात्रावास में ही किया जा रहा है। प्रभारी ने बताया कि बुधवार के मुकाबले वीरवार को खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा रही। वहीं जिन खिलाड़ियों की ट्रायल नहीं हुई है। उनकी ट्रायल 26 अप्रैल को साई छात्रावास में ही करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed