फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trial for Senior National Netball Competition today

Bhiwani News: सीनियर नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज

Sat, 20 Jul 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Trial for Senior National Netball Competition today
ढांगर के बाबा गाढ़े वाला मन्दिर में आयोजित  कुश्ती दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते आयोजक व ग्
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 25 से 28 जुलाई तक 42वीं सीनियर नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता महिला व पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए हरियाणा महिला टीम की ट्रायल प्रतियोगिता 21 जुलाई को गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा का कोई भी खिलाड़ी, जो 18वी सीनियर हरियाणा स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाए थे, वे खिलाड़ी ओपन ट्रायल दे सकता है तथा कैंप का हिस्सा बन सकता है।
विज्ञापन


श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशिका रेणुका शर्मा ने बताया कि शनिवार से विद्यालय में महिला वर्ग की दो दिवसीय 18वीं हरियाणा स्टेट सीनियर नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन शनिवार को हुए मुकाबले में रोहतक की टीम ने गुरुग्राम जिला की टीम को 27-17 अंकों से हराया। झज्जर की टीम ने रेवाड़ी की टीम को 26-16 अंकों के अंतर से हराया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डाॅ. विष्णु दत्त शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पहुंचे तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन कुमार व नेटबाल एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष विकास शर्मा व हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed