{"_id":"61ca04cb7906e77c6b7a94a4","slug":"traumatic-many-lives-were-shattered-by-the-accident-the-dreams-of-loved-ones-were-broken-bhiwani-news-hsr620548249","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक : हादसे से बिखर गईं कई जिंदगियां, टूट गए अपनों के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक : हादसे से बिखर गईं कई जिंदगियां, टूट गए अपनों के सपने
विज्ञापन
तोशाम-कैरू मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मौत मामले में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
भिवानी। एक सड़क हादसे से कई जिंदगियां बिखर गईं। वहीं अपनों के सपने भी टूटकर चकनाचूर हो गए। किसी ने अपना इकलौता बेटा खोया तो किसी के सिर से पिता का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया।
आपसी रिश्तों में बंधे होने के बावजूद दोस्तों की तरह कई सालों से एक साथ ठेकेदारी करने वाले तीन लोगों की एक ही गाड़ी में मौत आ गई। वहीं चौथा भी जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझता रहा। पिछले तीन दिनों में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं। वहीं, चार सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। रविवार रात नौ बजे तोशाम-कैरू मार्ग पर सुंगरपुर मंदिर के समीप खतरनाक मोड़ पर हुए सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां लील लीं। इसकी वजह दुर्घटना आशंकित मार्गों पर कोई संकेतक या फिर रोड साइन तक नहीं होना माना जा रहा है। ज्यादातर सड़क हादसे देर रात को हुए हैं, जबकि अब तक मौसम मेें घनी धुंध भी नहीं छाई है।
कैरू-तोशाम मार्ग पर सुंगरपुर संकरे मोड़ पर रविवार देर रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में गांव रोहनात निवासी 40 वर्षीय जगमिंद्र अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से रोहनात के ही 37 वर्षीय चाचा नरेश और रिश्ते में साला लगने वाले तोशाम निवासी 34 वर्षीय प्रदीप व बिड़ोला निवासी 40 वर्षीय प्रदीप के साथ शनिवार को रेवाड़ी गए थे। वे रेवाड़ी से लौट रहे थे। जगमिंद्र पब्लिक हेल्थ विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। उसी के साथ उसका चाचा नरेश और दोनों साले प्रदीप तोशाम व प्रदीप बिड़ोला भी ठेकेदारी ही करते थे। नरेश दो बच्चों का पिता था। उसका बड़ा बेटा 13 साल व छोटा बेटा मात्र सात साल का है, जबकि तोशाम निवासी 34 वर्षीय प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका बूढ़ा पिता और मां उसके घर आने की राह देख रहे थे कि रास्ते में ये अनहोनी हो गई। प्रदीप की मौत से उसके चार बच्चों के सिर से भी पिता का साया उठ गया। प्रदीप की तीन बेटियां व मात्र छह साल का एक बेटा है। प्रदीप के ही मौसेरे भाई बिड़ोला निवासी 40 वर्षीय प्रदीप भी तीन बच्चों का पिता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ में तीन से चार जगह चल रहा था काम
सड़क हादसे में मारे गए नरेश, प्रदीप तोशाम व प्रदीप बिड़ोला का जगमिंद्र के साथ तीन से चार जगहों पर पब्लिक हेल्थ में ठेकेदारी का काम चल रहा था। वे ठेके लेने के सिलसिले में कई बार दूसरे जिलों में भी आते-जाते रहते थे। ठेके को लेकर ही वे शनिवार को रेवाड़ी गए थे। साइट का मुआयना करने भी अक्सर साथ में ही आते जाते थे।
एक ही साथ तीन शवों का हुआ पोस्टमार्टम
सोमवार को नागरिक अस्पताल में कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष वालिया ने सड़क हादसे में तीनों मृतकों का एक साथ पोस्टमार्टम कराया। दो शवों को रोहनात ले गए, जबकि तीसरा शव बिड़ोला ले जाया गया। शवों को ले जाने के लिए अलग-अलग वाहनों का इंतजाम किया गया था। जब शव गांव में पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। वहीं परिवार में मातम छा गया। (संवाद)
तीन दिन में हुए 4 सड़क हादसे
हादसा 1 :
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर 25 दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे तिगड़ाना मोड़ पर खड़े ट्रक में बाइक की पीछे से टक्कर हो गई। इसमें एक मर्चेंट नैवी का 20 वर्षीय जवान दीपक और उसका मामा 29 वर्षीय हिसार के गढ़ी निवासी 29 वर्षीय संदीप की मौके पर मौत हो गई। ये दोनों मंढाणा गांव में अपने दोस्त से मिलकर बाइक पर लौट रहे थे।
हादसा 2
भिवानी से बीरण मार्ग पर 25 दिसंबर की सुबह का है। बीरण निवासी 30 वर्षीय सूर्यकांत बाइक की नंबर प्लेट लेने के लिए बाइक से भिवानी आ रहा था कि इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
हादसा 3
तोशाम- कैरू मार्ग पर गांव सुंगरपुर मोड़ पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा 4
भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर सिंघानी के समीप हुआ। जहां रात एक बजे सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मध्यप्रदेश निवासी 18 वर्षीय प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।
वाहन की टक्कर के बाद कीकर के पेड़ से टकरा गई कार
मृतक नरेश की बुआ के लड़के लक्ष्मणपुरा निवासी पवन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है। मोड़ पर पहले स्विफ्ट कार की टक्कर किसी वाहन से हुई थी, जिसके बाद वह कीकर के पेड़ से टकरा गई। इसमें घायल कार चालक से भी हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।
- मनीष वालिया, इंचार्ज, कैरू पुलिस चौकी।