{"_id":"67feb5779657608ef107f49f","slug":"trains-will-be-disrupted-for-20-days-due-to-railway-line-doubling-work-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-132742-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते 20 दिन तक बाधित रहेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते 20 दिन तक बाधित रहेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
भिवानी। मानहेरू एवं भिवानी स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके कारण रेलवे की ओर से हिसार-रेवाड़ी व भिवानी मानहेरू के बीच ट्रेनों का रास्ता बदला जाएगा। वहीं ज्यादातर ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के बजाय बसों में सफर करना पड़ेगा। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन व रद्द 21 अप्रैल से आरंभ होगा, जोकि 10 मई तक जारी रहेगा।
10 मई के बाद ट्रेनों का नियमित संचालन होगा। वहीं मार्ग परिवर्तित ट्रेनें शहर के मुख्य स्टेशन के बजाय सिटी स्टेशन पर ठहराव करेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के 59632 रेवाडी-हिसार रेल सेवा 21 अप्रैल से 10 मई तक रद्द की गई है। गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी रेल सेवा एक से 8 मई तक रद्द की गई है। वहीं भिवानी-प्रयागराज ट्रेन 30 अप्रैल से 7 मई तक रद्द की गई है।
भिवानी बाइपास से होगा ट्रेनों का संचालन
मार्ग परिवर्तन में 22 अप्रैल से ट्रेनों का ठहराव शहर के मुख्य स्टेशन के बजाय बाइपास से सिटी स्टेशन पर होगा। गाड़ी संख्या 14029 श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा 22 अप्रैल से 7 मई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह रेल परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी सिटी, रोहतक व झज्जर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेल 22 अप्रैल से 7 मई तक मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी। यह रेल परिवर्तित मार्ग दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-भिवानी बाइपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गोरखपुर-बठिंडा ट्रेन 21 अप्रैल से 25 अप्रैल एवं 4 से 10 मई तक गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। वह रेल परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी बाइपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। बठिंडा- गोरखपुर रेल 22 से 26 अप्रैल एवं 5 से 11 मई तक बठिंडा से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाइपास-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी ट्रेन 21 से 30 अप्रैल एवं 9 से 11 मई तक प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन भिवानी सिटी-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।