Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Train to run from Farrukhnagar to Loharu; survey for the rail line completed

Bhiwani News: फर्रुखनगर से लोहारू तक दौड़ेगी ट्रेन, रेल लाइन का सर्वे पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Train to run from Farrukhnagar to Loharu; survey for the rail line completed
​भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। दक्षिण हरियाणा के लोगों का फर्रुखनगर से लोहारू तक रेल संपर्क का वर्षों पुराना सपना अब आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित रेल लाइन का अंतिम स्थान सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। करीब 130 किलोमीटर लंबे इस रेल गलियारे से गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी और भिवानी जिले जुड़ेंगे।
विज्ञापन

परियोजना को आगे बढ़ाने में पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी की पैरवी अहम रही है। उन्होंने यह मांग संसद में उठाई और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्राचार किया। 11 अगस्त 2025 को उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर झज्जर-लोहारू रेल लाइन की व्यवहार्यता रिपोर्ट जल्द तैयार कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

किरण चौधरी ने पत्र में कहा था कि नई रेल लाइन से दक्षिण हरियाणा के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और राजस्थान व गुजरात जाने के लिए छोटा रेल मार्ग उपलब्ध होगा। उन्होंने इसे प्रस्तावित हरियाणा परिधीय रेल गलियारे से जोड़ने का सुझाव भी दिया था। इससे झज्जर का बहादुरगढ़, गुरुग्राम और अन्य प्रमुख स्थानों से रेल संपर्क मजबूत हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 8 नवंबर 2025 को उन्होंने रेल मंत्री को दूसरा पत्र लिखकर परियोजना में हुई प्रगति पर आभार जताया। उन्होंने कहा था कि इससे झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और लोहारू के बीच रेल संपर्क मजबूत होने के साथ क्षेत्र को दिल्ली के बिजवासन रेलवे टर्मिनल और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के परिधीय रेल गलियारे से जोड़ने में मदद मिलेगी।
किरण चौधरी ने हरियाणा के फतेहगढ़ को महत्वपूर्ण रेल जंक्शन के रूप में विकसित करने और बिजवासन तक बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया था। उन्होंने परियोजना को व्यापार, यात्री आवागमन और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया था।

चार जिलों से होकर गुजरेगी 130 किलोमीटर लंबी रेल लाइन
प्रस्तावित रेल मार्ग गढ़ी हरसरू से शुरू होकर फर्रुखनगर, नांगल, सिलाना, झज्जर, आच्छेज, निमली, चरखी दादरी, तिवाला, निहालगढ़ और नांदा होते हुए लोहारू जंक्शन तक पहुंचेगा। करीब 129 से 130 किलोमीटर लंबी इस लाइन से चारों जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को रेल सुविधा मिलेगी।

चरखी दादरी जिले में तीन नए रेलवे स्टेशन प्रस्तावित
रेलवे के प्रस्तावित नक्शे के अनुसार चरखी दादरी जिले के निमली, तिवाला और निहालगढ़ गांवों में तीन नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर रेलवे की टीमों ने सर्वेक्षण और निशानदेही का काम पूरा कर लिया है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को रेल यातायात की सुविधा मिल सकेगी।


किसानों को उपज पहुंचाने और उद्योगों को माल ढुलाई में मिलेगी सुविधा
अंतिम स्थान सर्वेक्षण पूरा होने के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, अनुमानित लागत और आर्थिक व्यवहार्यता तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रेल लाइन बनने से किसानों को कृषि उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने और व्यापारियों व उद्योगों को माल ढुलाई में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा गुरुग्राम, दिल्ली सहित प्रमुख शहरों तक आवागमन आसान होगा। यह गलियारा दक्षिण हरियाणा को राजस्थान और गुजरात के औद्योगिक केंद्रों तथा बंदरगाहों से जोड़ने में भी मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed