फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Train starts from Bhiwani Junction to Mumbai Central from tomorrow

Bhiwani News: कल से भिवानी जंक्शन से मुंबई सेंट्रल के लिए ट्रेन शुरू

Mon, 02 Dec 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Train starts from Bhiwani Junction to Mumbai Central from tomorrow
भिवानी रेलवे स्टेशन। 
भिवानी। जिले के रेल यात्रियों का सफर आसान करने के लिए रेलवे की तरफ से नई ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 4 दिसंबर से भिवानी रेलवे जंक्शन से मुंबई सेंट्रल के लिए ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन

यह रेल सेवा जिले के यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करती हुई गुजरात के स्टेशनों से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से सीधा जोड़ने का काम करेगी। जानकारी के अनुसार अलवर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से भिवानी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन 3, 6, 10, 13, 17 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर अगले दिन सुबह दस बजे अलवर होती हुई दोपहर एक बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 4, 7, 11, 14 व 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर भिवानी से रवाना होकर शाम 6 बजकर 43 मिनट पर अलवर से होती हुई अगले दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन में यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच होंगे। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ ,भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी स्टेशन पर रुकेगी। इस रेलसेवा में 4 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

1467 किलोमीटर का सफर तय करेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का दोनों और 05-05 ट्रिप संचालन किया जाएगा। भिवानी से मुंबई सेंट्रल के बीच ट्रेन का 27 स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन 1467 किलोमीटर का सफर 25 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed