फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Train collided with migrant laborer, died during treatment

भिवानी: प्रवासी मजदूर को गाड़ी ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Wed, 08 Feb 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 08 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Train collided with migrant laborer, died during treatment
भिवानी। टिटानी गांव के समीप मंगलवार शाम को प्रवासी मजदूर को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में सूचना जूई थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बंदायू जिला में गांव रजो माई निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के परिजन ने बताया कि अनिल अपने परिवार के साथ गांव टिटानी निवासी सुभाष के मुर्गा फार्म पर काम करता था और वहीं पर अपने परिवार के साथ रहता था। सात फरवरी को वह अपने बहनोई अवदेश के साथ फार्म के नजदीक स्थित प्रीतम होटल पर खाना लेने जा रहा था। उसी दौरान एक गाड़ी ने अनिल को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर की मदद से उसको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-आरोपी गाड़ी चालक का भी हुआ एक्सीडेंट-
इस घटना के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे उक्त गाड़ी, अन्य गाड़ी से टकरा गई और कुछ समय के लिए वहीं पर रुक गई। इस दौरान अनिल के साथ होटल जा रहे अवधेश ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद राहगीरों ने डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed