{"_id":"6839e864169318f1990420d7","slug":"traffic-police-and-rso-team-conducted-anti-drug-campaign-at-the-station-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-134792-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रैफिक पुलिस व आरएसओ टीम ने स्टेशन पर चलाया नशा मुक्ति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रैफिक पुलिस व आरएसओ टीम ने स्टेशन पर चलाया नशा मुक्ति अभियान
Fri, 30 May 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 30 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नशा मुक्ति अभियान में मौजूद ट्रैफिक पुलिस,आरएसओ टीम, रेलवे पुलिस व अन्य।
भिवानी। ट्रैफिक पुलिस, रेलवे पुलिस व आरएसओ टीम ने रेलवे स्टेशन पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि स्वस्थ, सशक्त और जागरूक भारत की कल्पना को साकार करने के लिए हम सबको नशामुक्त समाज बनाना होगा।
इस पुनीत कार्य में सभी लोग अपना योगदान दें। अभियान में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।अभियान में ट्रैफिक पुलिस एएसआई सीताराम ने बताया कि नशा एक अभिशाप है, जो हमारे युवाओं की जड़ों को खोखला कर रहा है। ऐसे में सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। अभियान में प्रमोद प्रधान, मुकेश, संदीप, शिवरतन, अमित मौजूद रहे।