{"_id":"6574a4739660f2f00b0c3d14","slug":"traffic-block-postponed-trains-will-no-longer-be-canceled-bhiwani-news-c-21-hsr1013-275811-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रैफिक ब्लॉक स्थगित, अब नहीं रहेगी ट्रेन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रैफिक ब्लॉक स्थगित, अब नहीं रहेगी ट्रेन रद्द
Sat, 09 Dec 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
हिसार। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल रेवाड़ी-हिसार रेलखंड के मध्य स्थित झाड़ली स्टेशन पर 10 और 11 दिसंबर को समपार फाटक संख्या 27 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए किया जाने वाला ट्रैफिक ब्लॉक स्थगित होने से रेल यातायात प्रभावित नहीं रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के स्थगित होने से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जो ट्रेनें प्रभावित थी, वो अब अपने समय सारणी अनुसार संचालित होंगी। गाड़ी संख्या 04787, भिवानी-रेवाड़ी 10 दिसंबर को रद्द नहीं रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14715, हिसार-जयपुर ट्रेन 11 दिसंबर को रद्द नहीं होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04782, रेवाड़ी-बठिंडा 10 दिसंबर को रेवाड़ी से बठिंडा के लिए संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा ट्रेन 12 दिसंबर को जयपुर से बठिंडा के लिए संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा ट्रेन 10 दिसंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर 10 दिसंबर को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भी निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर ही संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन 11 दिसंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग हिसार-भिवानी-रेवाड़ी होकर ही संचालित होगी।