फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Traders of Jain Chowk area demonstrated by closing all the shops in the market

Bhiwani News: मार्केट की सभी दुकानें बंद कर जैन चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 10 Mar 2023 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 10 Mar 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Traders of Jain Chowk area demonstrated by closing all the shops in the market
जैन चौक बाजार बंद होने के कारण पसरा सन्नाटा।
भिवानी। सराफा व्यापारी से एक मार्च को लाखों रुपयों के गहने और नकदी लूटने के मामले में शुक्रवार सुबह जैन चौक क्षेत्र के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर दुकानदारों ने नारेबाजी की। वहीं सराफा व्यापारी से लूट की वारदात के दस दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाने पर रोष जताया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा कर आरोपी नहीं पकड़े तो विभिन्न व्यापारिक संगठन भिवानी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भानूप्रकाश, जैन चौक मार्केट के प्रधान प्रदीप सोनी, व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी पवन बुवानीवाला, अभिषेक बंसल, प्रवीन नारंग, प्रदीप सोनी, अजय गोयल, साहिल अरोड़ा, कामरेड रवि खन्ना, तन्नू मुटरेजा ने कहा कि एक मार्च को जैन चौक क्षेत्र के सराफा व्यापारी देवेंद्र के साथ उनके गांव कायला लौटते समय तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर पौने तीन किलोग्राम चांदी और पौने चार लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया, लेकिन आरोपियों का आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि शहर का व्यापारी सुरक्षित नहीं है, जबकि बाजारों में सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं है। ऐसे में व्यापारियों के साथ इस तरह की वारदातें आम हो गई हैं। व्यापारियों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द ही लूट की वारदात में शामिल सभी आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे तो भिवानी बंद कर देंगे। व्यापारियों के बाजार बंद के बाद प्रदर्शन करने पर डीएसपी हेडक्वाटर आर्यन चौधरी, सीआईए इंचार्ज योगेश कुमार, सिक्योरिटी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हुए एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने निर्णय लिया कि अगर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होती है तो फिर बैठक बुलाकर भिवानी बंद का एलान किया जाएगा। इस अवसर पर पवन बुवानी वाला, राजकुमार यादव, अतुल रोहिल्ला, प्रवीण नारंग, गिरधारी लाल मेहता, राज रतन कसेरा, आशीष चंचल, सुमन मखीजा, जेपी कौशिक, अभिषेक बंसल, सुनील कुमार,कामरेड ओम प्रकाश, कामरेड रवि खन्ना, प्रवीण चावला,अशोक यादव, मुकेश जावला, मनोज सोनी, भरत लाल, मनीष शर्मा, उमेश सोनी, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र राजपूत, अशोक कुमार, दीपक, सनी, प्रेम मास्टर, प्रदीप कुमार, राजकुमार, मौजी जालंधर, मनजीत, अजय कुमार, मनोज, अशोक भारद्वाज, मनीष कुमार, गोपाल, प्रदीप उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed