फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trade unions and employees will halt at the district level on 9 and 10

Bhiwani News: जिलास्तर पर 9 व 10 को पड़ाव डालेंगे ट्रेड यूनियन व कर्मचारी

Tue, 25 Jul 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Trade unions and employees will halt at the district level on 9 and 10
म​णिुपर घटना को लेकर नारेबाजी करते संगठन के कार्यकर्ता। 
भिवानी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर 9 व 10 अगस्त को जिलास्तर पर होने वाले देशव्यापी पड़ाव की तैयारियों के लिए मैकेनिकल यूनियन कार्यालय पर जिला स्तरीय संयुक्त कन्वेंशन की गई। संयुक्त कन्वेशन के बाद ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों, महिलाओं व किसानों ने मणिपुर में तीन माह से जारी हिंसा व आगजनी के खिलाफ मोदी सरकार का पुतला दहन किया व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने व शांति बहाली की मांग की।
विज्ञापन

कन्वेंशन की संयुक्त अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान राममेहर सिंह, इंटक नेता सोमबीर, एटक नेता अमरेश, एआईयूटीयूसी नेता राजकुमार, एसकेएस नेता सुरेन्द्र दिनोद, आईसीटीयू नेता पूनम की। संचालन सीटू जिला सचिव का. अनिल कुमार ने की। सीटू नेता कॉमरेड राममेहर सिंह, इंटक से रामौतार खोरड़ा, एटक से फूल सिंह इंदौरा, सूबे सिंह किकराल, पबजन से आजाद सिंह मिरांन, सर्व कर्मचारी संघ नेता सहदेव रंगा, एआईयूटीयूसी से धर्मबीर सिंह, किसान सभा नेता का. ओमप्रकाश, जनवादी महीला समिति नेता बिमला घणघस ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed