फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tractor hits scooter, one dead

Bhiwani News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी स्कूटी में टक्कर, एक की मौत

Tue, 09 Apr 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tractor hits scooter, one dead
​भिवानी के हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी। 
भिवानी। बवानीखेड़ा में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में हिसार निवासी रीनु ने बताया कि वह करीब दो वर्ष से अपने मायके में पिता के घर बवानीखेड़ा में रहती है। उसने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। सात अप्रैल को करीब शाम सवा सात बजे वह मजदूरी करके घर वापिस आ रही थी। रास्ते में मुकेश के घर के करीब पहुंची तो उसके परिवार से उसका चाचा दिलबाग राजमिस्त्री व बिंटू काम से स्कूटी पर से घर लौट घर रहे थे।
विज्ञापन

दोनों किरावड़ से बवानीखेडा घर वापिस आ रहे थे। उसे देखकर उन्हाेंने रोड की साइड में स्कूटी को नीचे उतार कर रोक लिया और उससे वो दोनों बातें करने लगे। तभी कुछ देर में एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलता हुआ आया और उनकी साइड में सड़क से नीचे ट्रैक्टर उतारकर उन्हें सीधी टक्कर मारी। इसमें दिलबाग, बिंटू को ज्यादा चोटें आईं। उसके शरीर पर अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। उन्हें किसी राहगीर ने खुद के वाहन से बवानीखेड़ा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। इसमें उसके चाचा दिलबाग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बिंटू को भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। उसने कहा कि किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर यह एक्सीडेंट किया है। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed