फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tractor hit a scooter, cousin brother and sister seriously injured

Bhiwani News: ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मारी, ममेरे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 09 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tractor hit a scooter, cousin brother and sister seriously injured
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर एमके अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में स्कूटी पर सवार ममेरे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव केलंगा निवासी महाबीर ने बताया कि हाल बैंक कॉलोनी में रह रहा है। गत चार अप्रैल को उसकी लड़की उर्वशी और उसके साले का लड़का दक्ष बामला से स्कूटी पर भिवानी आ रहे थे। उनसे थोड़ा पीछे वह अपनी बाइक पर आ रहा था। जब एमके अस्पताल के समीप पहुंचे तो गलत दिशा में तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर मौके से भाग गया। दोनों बच्चों को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आईं। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घायलों का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज बस व बाइक की टक्कर में एक घायल

लोहारू। गांव सेहर के बरालु मोड़ पर बाइक व हरियाणा रोडवेज बस में टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया और घायल की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान निवासी आकाश ने बताया कि वह बहल आईटीआई में पढ़ता है और अपने दोस्त अंकित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। लोहारू सामुदायिक अस्पताल में उपचार के बाद उसे भिवानी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed