फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tosham police registered a case 28 days after the incident after DSP's investigation

Bhiwani News: वारदात के 28 दिन बाद डीएसपी की जांच के बाद तोशाम पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 30 Jun 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Tosham police registered a case 28 days after the incident after DSP's investigation
भिवानी। तोशाम पुलिस ने दो जून की रात सैनिक परिवार के साथ हुई मारपीट मामले में वारदात के 28 दिन बाद डीएसपी की जांच उपरांत केस दर्ज किया है। हालांकि सैनिक परिवार से हुई मारपीट की शिकायत उसी समय तोशाम थाना एसएचओ को दी गई थी और सीसीटीवी की फुटेज में भी चार से पांच संदिग्ध हमलावर दिखाई दे रहे थे, इसके बावजूद भी तोशाम पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब डीएसपी तोशाम की जांच के बाद पुलिस ने सैनिक की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रोहतक रेंज के आईजी को दी शिकायत में गांव ईशरवाल निवासी सुनील ने बताया था कि वह भारतीय सेना में कानपुर कैंट में तैनात है। दो जून को तड़के तीन बजे उसके घर पर चार-पांच लोग जबरदस्ती घुस गए और उनके परिवार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनके चाचा और चाची को डंडों से पीटा। उनकी आवाज सुनकर घर के बाकी सदस्य भी वहां पहुंचे। इस दौरान आरोपी पिछले दरवाजे से भाग गए। इस वारदात की सूचना डॉयल 112 पर दी गई। इस घटना के बाद से ही उसका पूरा परिवार दहशत में है और उसे भी मानसिक पीड़ा की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। इस मामले में डीएसपी की जांच के बाद वारदात के 28 दिन बाद इस संबंध में तोशाम पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed