{"_id":"68eeac577167e3638602dec2","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-for-the-nmmss-exam-bhiwani-news-c-21-hsr1034-730561-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज
Wed, 15 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) 2025-26 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। प्रदेशभर में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मानसिक और बौद्धिक योग्यता जांचने के लिए यह परीक्षा हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त करेंगे।
एनएमएमएसएस परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में तर्क, विश्लेषण और संश्लेषण से संबंधित 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। दूसरे सत्र में बौद्धिक योग्यता के सवाल पूछे जाएंगे जिसमें विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न शामिल हैं। दोनों भागों में चार विकल्प दिए जाएंगे। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा। सामान्य श्रेणी के लिए उत्तीर्ण होने के लिए 36 अंक आवश्यक हैं जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 29 अंक।
90 मिनट में हल करने होंगे 90 प्रश्न
परीक्षा में कुल 90 प्रश्न होंगे, प्रत्येक एक अंक का। परीक्षा पास करने के लिए सामान्य विद्यार्थियों को 36 अंक, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग विद्यार्थियों को 29 अंक लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
ये है एनएमएमएसएस
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्काॅलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) 2008 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को कक्षा 12वीं तक पढ़ाई जारी रखने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेते हैं। छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
एनएमएमएसएस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कक्षा आठवीं के बच्चों को परीक्षा पास करने पर कक्षा 12वीं तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। -डॉ. पवन कुमार, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी