{"_id":"69f261cf73fc25c61e095de3","slug":"today-is-the-last-day-of-government-mustard-procurement-farmers-have-the-last-chance-to-sell-their-crop-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150437-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरकारी सरसों खरीद का आज अंतिम दिन, किसानों के पास फसल बेचने का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरकारी सरसों खरीद का आज अंतिम दिन, किसानों के पास फसल बेचने का आखिरी मौका
विज्ञापन
ढिगावा अनाज मंडी में पड़ी सरसों की ढेरी
ढिगावा मंडी। सरकारी सरसों खरीद का वीरवार को अंतिम दिन है। सरसों बेचने वाले किसानों के लिए फसल बेचने का यह आखिरी मौका है। लोहारू और सब यार्ड ढिगावा मंडी में पिछले वर्ष 4, 37,415 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी लेकिन इस बार मिलरों द्वारा सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दाम दिए जाने के कारण मंडियों में सरकारी खरीद के लिए सरसों की आवक काफी कम रही।
इस बार 29 अप्रैल तक सरकारी खरीद में केवल 37,974 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई है। वहीं गेहूं की सरकारी खरीद 15 मई तक जारी रहेगी। लोहारू और सब यार्ड ढिगावा मंडी में अब तक 2,89,175 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। मंडी प्रशासन ने बताया कि जिन किसानों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई है उन्हें वीरवार और शुक्रवार तक बायोमेट्रिक कराने का अवसर दिया जाएगा।
सचिव विवेक और मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने फसल बेचकर जा चुके किसानों से अपील की है कि वे अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करके जाएं। उन्होंने बताया कि अब तक 96 प्रतिशत किसान बायोमेट्रिक करा चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरसों खरीद की समय सीमा 30 अप्रैल तक है जबकि गेहूं खरीद 15 मई तक जारी रहेगी।